CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, इसके स्कोर से 47 से अधिक यूनिवर्सिटी में मिलता है एडमिशन; ऐसे चेक करें नतीजे
CUET UG 2026 : नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। CUET UG 2026 के स्कोर के आधार पर देश की 47 से ज्यादा केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा।
CUET UG 2026 : रिजल्ट कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर CUET UG Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि से लॉगिन करें।
कैप्चा भरकर सबमिट करें।
स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
स्कोरकार्ड में नाम, आवेदन संख्या, विषयवार अंक, प्रतिशत, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और योग्यता स्थिति जैसी जानकारी होगी।
CUET UG 2026 : मार्किंग स्कीम और परीक्षा विवरण
CUET UG 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी। सही उत्तर पर 5 अंक और गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग थी। परीक्षा 11 मई से 7 जून 2026 तक 321 शहरों में आयोजित हुई थी। 37 विषयों (13 भाषाएं, 23 डोमेन और जनरल टेस्ट) के प्रश्न पूछे गए थे।
CUET UG 2026 : प्रोविजनल आंसर की कब जारी हुई?
NTA ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करा सकते थे। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद मंगलवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
CUET UG 2026 रिजल्ट के बाद संबंधित विश्वविद्यालय जल्द ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि स्कोरकार्ड को सुरक्षित रखें और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर एडमिशन संबंधी अपडेट चेक करते रहें।

