Surajpur boat Accident: आधी रात मछली पकड़ने गए थे बतरा डैम में, नाव पलटने से 3 लोग लपता, मौके पर DDRF मौजूद
- Pradeep Sharma
- 23 Jun, 2026
Surajpur boat Accident: सूरजपुर। जिले के करंजी क्षेत्र स्थित ग्राम बतरा डैम में सोमवार देर रात मछली पकड़ने गए 9 लोगों की नाव पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया।
Surajpur boat Accident: सूरजपुर। जिले के करंजी क्षेत्र स्थित ग्राम बतरा डैम में सोमवार देर रात मछली पकड़ने गए 9 लोगों की नाव पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में 6 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 3 लोग डैम के गहरे पानी में लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह DDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान की तैयारी जारी थी।
Surajpur boat Accident: जानकारी के अनुसार, ग्राम राईं निवासी समयलाल उर्फ पांडे, जगपाल समेत कुल 9 लोग सोमवार रात करीब 12 बजे बतरा बांध में मछली पकड़ने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि डैम में रात के समय मछली पकड़ना प्रतिबंधित है, इसके बावजूद सभी लोग नाव के जरिए डैम के भीतर जाल बिछाने गए थे।
Surajpur boat Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डैम के बीच पहुंचने के दौरान अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग गहरे पानी में गिर गए। हादसे के बाद 6 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि समयलाल उर्फ पांडे, जगपाल और एक अन्य व्यक्ति पानी में लापता हो गए।
Surajpur boat Accident: घटना की जानकारी मिलते ही बचकर निकले लोगों ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण डैम के पास जुट गए। मंगलवार सुबह DDRF की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची तथा लापता लोगों की तलाश के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गईं। रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

