Breaking News
:

IND vs IRE : चोट के कारण आयरलैंड दौरे से नीतीश कुमार रेड्डी हुए बाहर, BCCI ने इस खिलाड़ी को दी एंट्री

IND vs IRE

IND vs IRE : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए सूर्यांश शेडगे को टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। वह नीतीश कुमार रेड्डी की जगह लेंगे, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में क्वाड्रिसेप्स इंजरी लग गई थी।


IND vs IRE : नीतीश कुमार रेड्डी बाहर, सूर्यांश को मिला मौका

BCCI ने नीतीश कुमार रेड्डी की चोट की पुष्टि करते हुए बताया कि वह रिहैबिलिटेशन के बाद ही टीम में वापस आएंगे। ऐसे में आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों ही दौरों पर नीतीश उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह मुंबई के युवा पेस ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है।


IND vs IRE : श्रीलंका ट्राई सीरीज में किया कमाल

सूर्यांश शेडगे ने हाल ही में श्रीलंका में भारत-ए की ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 मैचों में 147 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उनका बेस्ट स्कोर 72 रन रहा। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए। वैभव सूर्यवंशी के बाद वे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे।


IND vs IRE : आक्रामक बल्लेबाजी है सूर्यांश की ताकत

घरेलू क्रिकेट में सूर्यांश शेडगे मुंबई की ओर से खेलते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 252.92 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे। IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 175+ स्ट्राइक रेट से 158 रन और 12 छक्के जड़े थे। मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उनकी उपयोगिता उन्हें टीम के लिए महत्वपूर्ण बनाती है।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us