Raipur City News : रायपुर ग्रामीण पुलिस में नई व्यवस्था की शुरुआत, वैभव मिश्रा बने पहले पुलिस लाइन प्रभारी
- Rohit banchhor
- 23 Jun, 2026
पुलिस विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस बल और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
Raipur City News : रायपुर। ग्रामीण पुलिस व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पहली बार पुलिस लाइन प्रभारी की नियुक्ति की गई है। रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए पुलिस विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस बल और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, वैभव मिश्रा अब रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के क्षेत्राधिकार में वीआईपी मूवमेंट, विशेष आयोजनों और कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के दौरान पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधनों के संचालन और समन्वय का कार्य संभालेंगे।
नई जिम्मेदारी के तहत वे सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) नीलेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, संसाधनों की उपलब्धता और आपात परिस्थितियों में प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि अब तक रायपुर पुलिस लाइन से ही शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन पहली बार रायपुर ग्रामीण के लिए अलग पुलिस लाइन प्रभारी की नियुक्ति होने से शहरी और ग्रामीण पुलिसिंग की कार्यप्रणाली में स्पष्ट विभाजन और बेहतर समन्वय देखने को मिलेगा।

