Breaking News
:

Train Cancellation List: रायपुर-बिलासपुर रूट की ये ट्रेनें आज से 29 जून तक कैंसिल, यहां चेक करें लिस्ट

Nipania-Bhatapara Section, Traffic and Power Block, Bilaspur, South East Central Railway, Raipur Division, Train Cancellation List

Train Cancellation List: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन के लेवल क्रॉसिंग पर सड़क अंडरब्रिज का निर्माण चल रहा है। निर्माण के तहत रिलीविंग गर्डर को डी-लॉन्च करने के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है,

Train Cancellation List: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन के लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 380 पर सड़क अंडरब्रिज (आरयूबी) का निर्माण चल रहा है। निर्माण के तहत रिलीविंग गर्डर को डी-लॉन्च करने के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते 25 से 29 जून के बीच कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।


Train Cancellation List: रेलवे के अनुसार पहला पावर ब्लॉक 24 जून की रात 10 बजे से लिया गया है जो 25 जून की रात 2 बजे तक रहेगा, जबकि दूसरा ब्लॉक 28 जून की रात 11 बजे से 29 जून की रात 2:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ का परिचालन आंशिक रूप से किया जाएगा।


Train Cancellation List: 28 जून को ट्रेन संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू, 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू, 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू, 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू तथा 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेंगी।

ट्रेन संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू 25 एवं 28 जून को रद्द रहेगी, जबकि 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू 26 एवं 29 जून को नहीं चलेगी।


इसी प्रकार 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 25 एवं 28 जून तथा 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर 26 एवं 29 जून को रद्द रहेगी।


इसके अलावा 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर भी 26 एवं 29 जून को निरस्त रहेगी।


Train Cancellation List: ट्रेन संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 25 और 28 जून को गोंदिया से नहीं चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। गोंदिया से बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।


वहीं 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 25 और 28 जून को केवल बिलासपुर तक ही संचालित होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।  इसके अलावा 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 25 जून को केवल बिलासपुर तक ही चलेगी। बिलासपुर से रायपुर के बीच इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us