Breaking News
:

E-commerce company Amazon: भारत में अमेजन करेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य

E-commerce company Amazon

E-commerce company Amazon: नई दिल्ली। भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था पर वैश्विक कंपनियों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में दुनिया की अग्रणी ई-कॉमर्स और क्लाउड सेवा प्रदाता कंपनी अमेजन ने भारत में बड़े निवेश की घोषणा की है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एंडी जैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद बताया कि अमेजन वर्ष 2030 तक भारत में अतिरिक्त 13 अरब डॉलर (करीब 1.1 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करेगी।


E-commerce company Amazon: कुल निवेश 48 अरब डॉलर तक पहुंचेगा

इस नए निवेश के साथ भारत में अमेजन का कुल निवेश 48 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह राशि मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर खर्च की जाएगी।


E-commerce company Amazon: पहले भी कर चुकी है बड़े निवेश का ऐलान

बता दें कि अमेजन ने दिसंबर 2025 में भारत में 35 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की थी। अब 13 अरब डॉलर के अतिरिक्त निवेश को जोड़ने पर वर्ष 2026 से 2030 के बीच कंपनी का कुल निवेश 48 अरब डॉलर हो जाएगा। वहीं, यदि 2010 से 2030 तक की अवधि को देखा जाए तो भारत में अमेजन का कुल निवेश 88 अरब डॉलर से अधिक पहुंचने का अनुमान है।


E-commerce company Amazon: भारत में बढ़ रही डिजिटल सेवाओं की मांग

अमेजन के CEO एंडी जैसी ने कहा कि कंपनी पिछले एक दशक से भारत में ग्राहकों, स्टार्टअप्स, छोटे व्यापारियों और डेवलपर्स के लिए सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में ई-कॉमर्स, AI और क्लाउड सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसके मद्देनजर कंपनी अपनी उपस्थिति और तकनीकी क्षमताओं को और मजबूत करना चाहती है।


E-commerce company Amazon: AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा विशेष फोकस

कंपनी के मुताबिक, कुल 48 अरब डॉलर के निवेश में से लगभग 21 अरब डॉलर केवल AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर खर्च किए जाएंगे। यह निवेश मुख्य रूप से मुंबई और हैदराबाद स्थित AWS (अमेजन वेब सर्विसेज) डेटा सेंटर तथा क्लाउड नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण में लगाया जाएगा।


E-commerce company Amazon: रोजगार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि इस निवेश से भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी। साथ ही रोजगार सृजन, स्टार्टअप विकास और नई तकनीकों के प्रसार को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us