CG Bribery News: पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
CG Bribery News: बिलासपुर। बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ग्राम लालपुर के पटवारी भानू चंद्राकर और बिजली वितरण कंपनी में पदस्थ क्लर्क सहदेव कुमार चंद्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
CG Bribery News: जानकारी के मुताबिक, रतनपुर के अशोक अग्रवाल से जमीन के नक्शा-बटांकन के काम के लिए पटवारी भानू चंद्राकर ने 40 हजार रुपए मांगे थे। मोलभाव के बाद 25 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। बातचीत के दौरान सौदा 25 हजार रुपए में तय हुआ। इसकी शिकायत ACB से की गई। शिकायत की जांच के बाद ACB टीम ने जाल बिछाया और पटवारी भानू चंद्राकर को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
CG Bribery News: खेत में बिजली का पोल लगाने मांगी रिश्वत
दूसरे मामले में बिजली वितरण कंपनी मस्तूरी में पदस्थ क्लर्क सहदेव कुमार चंद्रा पर त्रिलोकी साहू से रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, शासन की योजना के तहत खेत में बिजली का पोल लगाने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले क्लर्क ने पैसे मांगे थे। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने कार्रवाई की और सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

