Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
IIT: इंजीनियरिंग शिक्षकों को नई तकनीकों का मिलेगा प्रशिक्षण, AICTE शुरू करेगा विशेष सर्टिफिकेट कोर्स
IIT: नई दिल्ली: देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों को नई तकनीकों से अपडेट करने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने बड़ा कदम उठाया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों के शिक्षकों के लिए 18 क्रेडिट का विशेष क्यूआईपी पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।
यह छह माह का कोर्स हाइब्रिड मोड में संचालित होगा। AICTE के अध्यक्ष प्रो. योगेश सिंह के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के बाद तकनीकी पाठ्यक्रमों में बड़े बदलाव हुए हैं। ऐसे में शिक्षकों को उभरती प्रौद्योगिकियों की जानकारी देना आवश्यक हो गया है ताकि वे छात्रों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें।
इस कार्यक्रम का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। इसमें AI, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, साइबर-फिजिकल सिस्टम्स और 3D प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
AICTE से मान्यता प्राप्त डिग्री और डिप्लोमा संस्थानों के नियमित शिक्षक इस कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पहल शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 75,500 के पार; निवेशकों को बड़ी राहत
- 2. Bharat Bhhagya Viddhaata : हरियाणा में टैक्स फ्री हुई कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, सीएम सैनी ने फिल्म की खूब तारीफ की
- 3. CG Bharatmala Compensation Scam: भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी गिरफ्तार, ईडी की रिमांड पर
- 4. UP Breaking News: चुनाव से पहले सपा में होगी बड़ी टूट, योगी सरकार के मंत्री राजभर के बयान से बवाल, दावा- पूरी समाजवादी पार्टी भाजपा में शामिल होने को तैयार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

