Create your Account
देशभर में फायर सेफ्टी के एक समान नियम बनाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई जनहित याचिका
लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद देशभर में फायर सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। इसमें मांग की गई है कि स्कूल, अस्पताल, कोचिंग सेंटर, होटल और अन्य सार्वजनिक इमारतों के लिए पूरे देश में एक समान फायर सेफ्टी नियम बनाए जाएं और उनका सख्ती से पालन कराया जाए।
यह याचिका वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी ने दाखिल की है। उनका कहना है कि अलग-अलग राज्यों में फायर सेफ्टी के नियम अलग हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो जाती है। कई जगह नियम तो बने हैं, लेकिन उनका सही तरीके से पालन नहीं होता। याचिका में मांग की गई है कि सभी सार्वजनिक भवनों का नियमित निरीक्षण हो, आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की स्पष्ट व्यवस्था हो और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिकारियों और भवन मालिकों की जिम्मेदारी भी तय की जाए।
याचिका में उपहार सिनेमा, सूरत कोचिंग सेंटर, राजकोट गेम जोन, दिल्ली गेस्ट हाउस और लखनऊ कोचिंग सेंटर जैसी बड़ी आग की घटनाओं का भी जिक्र किया गया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे देश में एक मजबूत और समान फायर सेफ्टी व्यवस्था लागू करना जरूरी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन : CM डॉ. मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने किया शिलान्यास, प्रोजेक्ट के लिए 2935.15 करोड़ रुपये स्वीकृत
- 2. CG News: संविदा कर्मचारियों का तबादला भी वैध, यह सरकार का अधिकार: हाईकोर्ट
- 3. CG News : सुरक्षाबलों ने बरामद किया जंगल से हथियारों का जखीरा, 24 लाख की नकदी भी मिला
- 4. MP Accident : दो यात्री बसों में आमने-सामने भिड़ंत, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

