Create your Account
Chauhan : पठानों से कहना, चौहान आ रहा है.... अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, डायलॉग ने मचाया बवाल
Chauhan : मुंबई : बॉलीवुड के दबंग स्टार अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज हो गया है। वीडियो में अजय का इंटेंस अवतार, तनावपूर्ण कश्मीर बैकग्राउंड और दमदार डायलॉग्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
Chauhan : कश्मीर की वादियों में सेट एक्शन थ्रिलर
फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत कश्मीर की वादियों, पत्थरबाजी और सुरक्षा बलों की तैनाती से होती है। वीडियो में अजय देवगन की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वे कहते हैं, “गलती हमारी नहीं थी, ऑर्डर्स ऊपर से आए थे।” वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा अजय का वो दमदार डायलॉग है “पठानों से कहना, चौहान आ रहा है।”
Chauhan : एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण
वीडियो में टियर गैस, पानी की बौछार और हालात को काबू में करने के दृश्य दिखाए गए हैं। अजय देवगन सेना की वर्दी में स्वैग के साथ नजर आते हैं। वे जैकेट उतारते, रिवॉल्वर निकालते और मास्क लगाते हुए दिखाई देते हैं। फर्स्ट लुक से साफ है कि फिल्म सिर्फ एक्शन पर नहीं, बल्कि मजबूत कहानी और इमोशनल पहलुओं पर भी फोकस करेगी।
Chauhan : बड़ी स्टारकास्ट और निर्देशन
फिल्म का निर्देशन नीरज यादव ने किया है। यह जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय के साथ अजय देवगन की पहली फिल्म है। टीजर रिलीज होते ही दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बढ़ गई है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत लखीमपुर
- 2. MP News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश में 5 दिवसीय दौरा : ओंकारेश्वर से कूनो नेशनल पार्क तक कार्यक्रमों में होंगी शामिल, जानें पूरा शेड्यूल
- 3. Raipur City News: सुबह-सुबह बुलडोजर लेकर पहुंचे निगम अफसर, सेंट पॉल स्कूल में निर्माणाधीन भवन ध्वस्त, पुलिस बल तैनात
- 4. Jobs in Railway : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा फैसला : रेलवे भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब सभी विभागीय परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

