Create your Account
CG News : सुरक्षाबलों ने बरामद किया जंगल से हथियारों का जखीरा, 24 लाख की नकदी भी मिला
- Rohit banchhor
- 26 Jun, 2026
सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों के बचे हुए ठिकानों व छिपाए गए हथियारों की तलाश की जा रही है।
CG News : नारायणपुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को नारायणपुर जिले में बड़ी कामयाबी मिली है। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में टेकला और तोयामेटा के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
सुरक्षाबलों ने टेकला जंगल में छिपाकर रखे गए हथियारों के बड़े डंप का पता लगाया। यहां से इंसास, एसएलआर और .303 रायफल के साथ बड़ी मात्रा में गोला-बारूद तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। अधिकारियों का मानना है कि यह जखीरा नक्सलियों द्वारा भविष्य की गतिविधियों के लिए छिपाकर रखा गया था।
वहीं, छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी में चलाए गए एक अन्य अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकाने से 24 लाख रुपये नकद बरामद किए। माना जा रहा है कि यह रकम संगठन की गतिविधियों और लॉजिस्टिक व्यवस्था के लिए जमा की गई थी। सुरक्षाबलों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों के बचे हुए ठिकानों व छिपाए गए हथियारों की तलाश की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Monsoon arrives in Kerala: केरलम पहुंचा मानसून, बस्तर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरु, रायपुर में आसमान पर छाये बादल
- 2. UP News : CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- 2017 से पहले यूपी में अराजकता और अव्यवस्था थी, अब प्रदेश विकास की नई ऊंचाई पर है
- 3. Bihar: RJD को झटका, शिवचंद्र राम ने सभी संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोये
- 4. Director Bharathiraja passes away: नहीं रहे तमिल निर्देशक भारतीराजा, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार, पद्म श्री समेत जीते थे 6 राष्ट्रीय फिल्म आवार्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

