Create your Account
CG News : प्रकाश इंडस्ट्रीज में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरा मजदूर, उपचार के दौरान हुई मौत
CG News : जांजगीर-चांपा। जिले स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में काम के दौरान करीब 8 फीट ऊंचाई से गिरने से एक ठेका श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान कुम्हारी खुर्द निवासी गोरेलाल कवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह ठेकेदार श्याम लाल साहू के अधीन प्लांट में कार्यरत था। दोपहर करीब 1 से 1ः30 बजे के बीच वह ऊंचाई पर एंगल की कटाई का काम कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन और कर्मचारियों ने तत्काल उसे जांजगीर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं चांपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs IRE : बेलफास्ट में आज भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 मुकाबला, मैच में बारिश का साया; जानें पिच रिपोर्ट और स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग
- 2. Ambani and Zuckerberg: गुजरात में बनेगा Meta का पहला AI डेटा सेंटर, रिलायंस के साथ हुई बड़ी साझेदारी
- 3. Telegram की वापसी : NEET Re-Exam के बाद Google Play Store पर लौटा ऐप, मैसेज एडिट फीचर अभी भी बंद
- 4. Shashi Tharoor: मोदी की कूटनीति की तारीफ कर फिर चर्चा में आए शशि थरूर, भाजपा बोली. राहुल गांधी एक्सपोज..पढ़ें पूरी खबर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

