Create your Account
CG Accident : लग्जरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
- Rohit banchhor
- 26 Jun, 2026
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
CG Accident : अभनपुर। रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार लग्जरी बस ने ओवरब्रिज के पास बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान धमतरी जिले के कोड़ापार निवासी शिव कुमार बारले के रूप में हुई है। वह बाइक से सफर कर रहा था, तभी धमतरी से रायपुर की ओर जा रही एक लग्जरी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद युवक का शव और उसकी बाइक बस के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव एवं बाइक को बाहर निकाला।
घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. E-commerce company Amazon: भारत में अमेजन करेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य
- 2. IND W vs PAK W T20 WC: स्मृति मंधाना के अर्धशतक से भारत ने पाकिस्तान को दिया 172 रन का लक्ष्य, सादिया-फ़ातिमा ने झटके दो-दो विकेट
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ में बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों और होटलों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, कलेक्टरों को निर्देश जारी
- 4. Raipur City Crime : दिनदहाड़े गैस एजेंसी मैनेजर से 10 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

