Breaking News
:

CG Accident : पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़कर लौट रहा था युवक, तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से हुई मौत

CG Accident

हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

CG Accident : जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। पत्नी को आंगनबाड़ी सहायिका की परीक्षा केंद्र तक छोड़कर घर लौट रहे युवक की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम कुलीपोटा निवासी शिव कुमार यादव अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाने के लिए लेकर गए थे। पत्नी को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम मुड़पार (ब) के पास जोगिया नाला क्षेत्र में उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि शिव कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।


बताया जा रहा है कि बाइक के साथ चल रहे दो अन्य युवक हादसे से ठीक पहले सड़क किनारे कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। यदि वे समय रहते नहीं संभलते तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us