Create your Account
fire in bus: चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से 26 यात्रियों की बची जान
fire in bus: मेरठ: मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। जयपुर से हरिद्वार जा रही एक टूरिस्ट स्लीपर बस में दादरी गांव के पास अचानक आग लग गई। बस चालक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बस में सवार सभी 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार बस में आठ महिलाएं, 17 पुरुष और एक बच्चा यात्रा कर रहे थे। रास्ते में चालक ने बस के अगले हिस्से से धुआं निकलते देखा। उन्होंने बिना देर किए बस को सड़क किनारे रोक दिया और परिचालक की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस पूरी तरह जल गई।
घटना की सूचना मिलते ही मेरठ और मुजफ्फरनगर से कुल आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरी बस से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में प्लांट 5 किलो का IED जवानों ने किया ध्वस्त
- 2. West Bengal: पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जारी हुई अधिसूचना, मुख्यमंत्री के पास रहेंगे अहम विभाग
- 3. Vedanta Aluminium: वेदांता एल्युमीनियम की शेयर बाजार में एंट्री, डीमर्जर के बाद NSE-BSE पर लिस्टिंग, छत्तीसगढ़ से भी जुड़ा कारोबार
- 4. IND vs IRE : चोट के कारण आयरलैंड दौरे से नीतीश कुमार रेड्डी हुए बाहर, BCCI ने इस खिलाड़ी को दी एंट्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

