Create your Account
U19 Women’s T20 WC: सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया, फाइनल में इससे होगी भिड़ंत...
U19 Women’s T20 WC: नई दिल्ली: U19 महिला टी20 विश्व कप: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। 31 जनवरी को हुए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को शानदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से मात दी। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। अब फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर होगी, जो 2 फरवरी को खेला जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है।
U19 Women’s T20 WC: U19 महिला टी20 WC: भारतीय गेंदबाजों का दबदबा
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में हर मोर्चे पर दबदबा कायम किया है। ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर सिक्स तक भारत ने सभी मैचों में जीत हासिल की। यह दबदबा सेमीफाइनल में भी कायम रहा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 4 ओवर में 37 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद इंग्लैंड को बैकफुट पर डाल दिया।
U19 Women’s T20 WC: पारुनिका सिसोदिया ने 5वें ओवर में दो विकेट लेकर दबाव बनाया। इंग्लैंड ने 44 रन की साझेदारी बनाने की कोशिश की, लेकिन आयुषी शुक्ला ने 81 रन पर तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड का पतन शुरू हुआ और अगले 12 रन में ही उसने 5 विकेट गंवा दिए। इस दौरान वैष्णवी शर्मा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट, पारुनिका सिसोदिया ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट और आयुषी शुक्ला ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बाद इंग्लैंड की टीम सिर्फ 113 रन पर सिमट गई।
Related Posts
More News:
- 1. Trump Racist AI Video: ट्रंप का ओबामा दंपती पर नस्लवादी पोस्ट, विवाद के बाद व्हाइट हाउस ने हटाया, माफी से किया इनकार, कहां- 'मैंने कोई गलती नहीं की'
- 2. UP: उत्तर प्रदेश के हर जिले में बनेगा सरदार पटेल रोजगार और औद्योगिक जोन, इन सेक्टर में मिलेगी नौकरी
- 3. Sai Cabinet's decision: साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, एंटी नारकोटिक्स फोर्स से लेकर क्लाउड फर्स्ट नीति को मिली मंजूरी
- 4. Budget 2026: बजट पेश में क्या सस्ता और क्या महंगा, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

