Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Lpg Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, अब होटल-रेस्तरां में खाना होगा महंगा, छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़े

Lpg Cylinder Price Hike: नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की स्थिर कीमतों के बीच तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया है। अब होटल और रेस्तरां में खाना महंगा हो जाएगा।

Lpg Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, अब होटल-रेस्तरां में खाना होगा महंगा, छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़े
X

Lpg Cylinder Price Hike: नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की स्थिर कीमतों के बीच तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया है। अब होटल और रेस्तरां में खाना महंगा हो जाएगा।

Lpg Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 42 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इतना ही नहीं, छोटे व्यापारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Lpg Cylinder Price Hike: हालांकि, इस बीच राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि इससे पहले 1 मई को भी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये का भारी-भरकम इजाफा किया था।

Lpg Cylinder Price Hike: होटल और रेस्तरां में भोजन होगा महंगा

व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने का सबसे बड़ा असर खाद्य क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों पर पड़ेगा। होटल, ढाबों, रेस्तरां और शादियों में कैटरिंग सेवाएं देने वाले ऑपरेटरों का बजट इस बढ़ोतरी से सीधे तौर पर प्रभावित होगा। आने वाले दिनों में बाहर खाना खाना या पार्टियों में कैटरिंग सेवाएं लेना और महंगा हो सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire