Top
Begin typing your search above and press enter to search.

TMC: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर टीएमसी का एक्शन, दो विधायकों को किया निष्कासित

TMC: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर टीएमसी का एक्शन, दो विधायकों को किया निष्कासित
X

TMC: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अपने दो विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रता बनर्जी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि दोनों नेता लंबे समय से संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन कर रहे थे और पार्टी के हितों के खिलाफ कार्य कर रहे थे।

फर्जी हस्ताक्षर विवाद से जुड़ा मामल

यह कार्रवाई विधानसभा में कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद हुई है। आरोप है कि विपक्ष के नेता समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों से संबंधित एक पत्र में विधायकों के हस्ताक्षरों को लेकर अनियमितताएं सामने आई थीं। मामले की जांच फिलहाल पश्चिम बंगाल सीआईडी कर रही है।

निष्कासन पत्र में क्या कहा गया?

टीएमसी की उपाध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि दोनों विधायक पार्टी नेतृत्व की बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहे और ऐसे बयान व गतिविधियां करते रहे जो पार्टी के हितों के विपरीत थीं। समीक्षा के बाद पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से हटाने का निर्णय लिया।

संदीपन साहा की प्रतिक्रिया

निष्कासन के बाद संदीपन साहा ने कहा कि हस्ताक्षरों से जुड़ी प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियां हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि संबंधित सूची की प्रामाणिकता की उचित जांच नहीं की गई। वहीं, फर्जी हस्ताक्षर विवाद की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) पूरे मामले की पड़ताल में जुटा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire