Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : राजधानी की कानून व्यवस्था संभालने की तैयारी, 60 नए SI पहुंचे रायपुर, थानों में शुरू होगा फील्ड ट्रेनिंग, देखें लिस्ट

अब ये अधिकारी शहर के विभिन्न थानों में रहकर जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की बारीकियां सीखेंगे और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

Raipur City News : राजधानी की कानून व्यवस्था संभालने की तैयारी, 60 नए SI पहुंचे रायपुर, थानों में शुरू होगा फील्ड ट्रेनिंग, देखें लिस्ट
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने जा रही है। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 60 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (SI) की रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनाती की गई है। अब ये अधिकारी शहर के विभिन्न थानों में रहकर जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की बारीकियां सीखेंगे और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 1 जून 2026 से 15 सितंबर 2026 तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षु अधिकारियों को थाना संचालन से लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक की जिम्मेदारियों का अनुभव कराया जाएगा। इस दौरान वे बीट ड्यूटी, रात्रि गश्त, सिटी पेट्रोलिंग, कोर्ट कार्यवाही, मालखाना प्रबंधन, मुल्जिम पेशी, रिकॉर्ड संधारण और अन्य प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर और नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निर्देशों के तहत इन अधिकारियों को राजधानी के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मौदहापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक और गंज थाना जैसे व्यस्त थानों में तीन-तीन प्रशिक्षु SI को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा गुढ़ियारी, मुजगहन, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर थानों में दो-दो प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए तैनात किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अनुभवी थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपराध अनुसंधान, विवेचना, जनसंपर्क और आपात स्थितियों में पुलिस कार्रवाई की वास्तविक प्रक्रिया को करीब से समझ सकेंगे।

देखें लिस्ट-



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire