Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur News: पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर ABVP का कल जोरदार प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर....

Raipur News: पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर ABVP का कल जोरदार प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर....
X

Raipur News: पमहेश कुमार साहू/रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर महानगर द्वारा 2 जून को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। परिषद का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बर्खास्त पूर्व प्रोफेसर को प्रशासन ने पिछले दरवाजे अवैध रूप से पुन: प्रवेश देने का कार्य कर रही है। इसके अलावा लगभग 7 करोड़ की लागत से निर्मित नए ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई गई है।

अभाविप ने यह भी आरोप लगाया है कि परीक्षाओं के दौरान लगातार 2-2 दिनों तक बिजली बाधित रहने से विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। करोड़ों रुपए की लागत से बना मीडिया स्टूडियो पिछले एक वर्ष से बंद पड़ा है, जबकि छात्रावासों की हालत दयनीय है। इन सभी मुद्दों पर प्रशासन की उदासीनता के विरोध में परिषद आंदोलन करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire