Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ICC: आईसीसी ने किए बड़े बदलाव, कोचिंग नियमों से लेकर पिंक बॉल ट्रायल तक कई फैसलों को मंजूरी, जानें क्या क्या बदला

Vpb
ICC: आईसीसी ने किए बड़े बदलाव, कोचिंग नियमों से लेकर पिंक बॉल ट्रायल तक कई फैसलों को मंजूरी, जानें क्या क्या बदला
X

ICC: नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अहमदाबाद में आयोजित बोर्ड बैठक में क्रिकेट के विभिन्न प्रारूपों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों का उद्देश्य खेल को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और दर्शकों के लिए आकर्षक बनाना है। नए नियम खिलाड़ियों, कोचों और मैच अधिकारियों के कामकाज को भी प्रभावित करेंगे।

ड्रिंक्स ब्रेक में खिलाड़ियों से बात कर सकेंगे कोच

आईसीसी ने खेल की परिस्थितियों में संशोधन करते हुए हेड कोच या उनके अधिकृत प्रतिनिधि को निर्धारित ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान खिलाड़ियों से बातचीत की अनुमति दे दी है। इससे टीमों को मैच के बीच रणनीति बनाने और परिस्थितियों के अनुसार बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

टी20 मैचों में 15 मिनट का अनिवार्य ब्रेक

बोर्ड ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की दोनों पारियों के बीच 15 मिनट का अनिवार्य अंतराल लागू करने का फैसला किया है। इससे खिलाड़ियों को तैयारी का पर्याप्त समय मिलेगा और मैच संचालन के साथ प्रसारण व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।

हॉक-आई तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमाल

आईसीसी ने अवैध गेंदबाजी एक्शन की जांच में हॉक-आई तकनीक के आंकड़ों के उपयोग को मंजूरी दी है। अब मैच अधिकारी संदेहास्पद गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट तैयार करते समय तकनीकी डेटा का सहारा ले सकेंगे, जिससे फैसलों की सटीकता बढ़ेगी।

टेस्ट क्रिकेट में पिंक बॉल ट्रायल

खराब रोशनी के कारण खेल बाधित होने की समस्या को देखते हुए आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में पिंक बॉल के उपयोग के ट्रायल को मंजूरी दी है। हालांकि, इसके लिए दोनों टीमों की सहमति आवश्यक होगी। आईसीसी का मानना है कि इससे खेल रुकने की घटनाओं में कमी आएगी और अधिक ओवर खेले जा सकेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire