Breaking News
:

Huawei Nova 16 Series लॉन्च: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से लैस, मिलेंगे और भी कई दमदार फीचर्स, जानें इसकी कीमत

Huawei Nova 16 Series

Huawei Nova 16 Series: नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी Huawei ने अपनी बहुप्रतीक्षित Nova 16 Series को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नई सीरीज के तहत कंपनी ने Huawei Nova 16 Pro और Huawei Nova 16 Ultra समेत कुल चार स्मार्टफोन पेश किए हैं। इन डिवाइसेज में प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा सिस्टम, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।


कीमत और रंग विकल्प

Huawei Nova 16 Pro को 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 54 हजार रुपये रखी गई है। वहीं, Nova 16 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग 65 हजार रुपये है। दोनों स्मार्टफोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होंगे।


डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

दोनों मॉडल्स में 6.84 इंच का फुल-HD+ OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने कुनलुन ग्लास का उपयोग किया है। बेहतर प्रदर्शन के लिए स्मार्टफोन में Huawei का Kirin 9010S प्रोसेसर दिया गया है। ये डिवाइस HarmonyOS 6.1 पर काम करते हैं।


कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।


बैटरी और अन्य फीचर्स

Huawei Nova 16 Pro और Ultra में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Ultra मॉडल में 50W वायरलेस और 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए Pro मॉडल को IP65 तथा Ultra मॉडल को IP68 और IP69 रेटिंग प्रदान की गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us