Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : सगाई की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक से टकराकर पलटी टेंपो ट्रैवलर, मां-बेटी की मौत, 17 घायल

हादसे में बाइक सवार मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।

MP Accident : सगाई की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक से टकराकर पलटी टेंपो ट्रैवलर, मां-बेटी की मौत, 17 घायल
X

MP Accident : खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सगाई समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। खंडवा-बड़ोदरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।

यह हादसा सोमवार सुबह जैतापुर थाना क्षेत्र के मगरिया गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो ट्रैवलर तेज गति से जा रही थी, तभी उसकी टक्कर बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग पिपलोद में आयोजित एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। एक पल में खुशियों से भरा सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire