Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CBSE re-evaluation Portal: CBSE 12वीं पुनर्मूल्यांकन पोर्टल हुआ लाइव, 6 जून तक कर सकेंगे आवेदन

CBSE re-evaluation Portal: CBSE 12वीं पुनर्मूल्यांकन पोर्टल हुआ लाइव, 6 जून तक कर सकेंगे आवेदन
X

CBSE re-evaluation Portal: नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) और अंकों के सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी समस्याओं के कारण निर्धारित तिथि पर पोर्टल सक्रिय नहीं हो पाया था, लेकिन अब छात्र 6 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड के अनुसार, केवल वे विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने अपनी उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है। छात्र निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन कर अंकों के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन या दोनों सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। सत्यापन के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपये देने होंगे।

विद्यार्थी उत्तरपुस्तिका में गायब पन्नों, सप्लीमेंट्री शीट, मैप, ग्राफ, धुंधले पृष्ठों या मूल्यांकन संबंधी अन्य त्रुटियों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं। यदि किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं तो जमा की गई पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

सीबीएसई ने आवेदन प्रक्रिया समझाने के लिए वीडियो ट्यूटोरियल भी जारी किया है। इस वर्ष लगभग 4 लाख विद्यार्थियों ने स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। वहीं, परिणाम जारी होने के बाद ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) को लेकर कई छात्रों और अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। शिक्षा मंत्रालय ने भी मामले की समीक्षा शुरू कर दी है और किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire