Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Stock Market Crash: बिकवाली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 508 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल

Stock Market Crash: बिकवाली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 508 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल
X

Stock Market Crash: मुंबई/नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोमवार को बाजार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई, लेकिन कारोबार के अंत तक प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 508.40 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,267.34 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 165.16 अंक या 0.70 प्रतिशत फिसलकर 23,382.60 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी 12 पैसे कमजोर होकर 94.97 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान कई प्रमुख शेयरों पर दबाव देखने को मिला। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार की व्यापक तस्वीर भी कमजोर रही, जहां एनएसई में सूचीबद्ध 2,201 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि केवल 1,151 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में जारी गिरावट के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव प्रमुख कारण है। इस भू-राजनीतिक घटनाक्रम से कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire