Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
BJP State Presidents Meeting Today: भाजपा प्रदेश अध्यक्षों की आज अहम बैठक, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर नितिन नवीन करेंगे मंथन
- Pradeep Sharma
- 01 Jun, 2026
BJP State Presidents Meeting Today: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
BJP State Presidents Meeting Today: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
BJP State Presidents Meeting Today: पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्षों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में वरिष्ठ नेताओं के साथ साझा किए गए संदेश से भी अवगत कराएंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयारियों की समीक्षा करना बताया जा रहा है।
BJP State Presidents Meeting Today: निर्वाचन आयोग ने 18 जून को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा की है। ऐसे में इस बैठक का अहम माना जा रहा है। एक दिन पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कोर ग्रुप के बीच इस मसले पर हुई चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनावों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में होने वाले विधान परिषद चुनावों को लेकर भी रणनीतिक विचार-विमर्श किया गया है।
BJP State Presidents Meeting Today: चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियानों पर चर्चा
BJP State Presidents Meeting Today: बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के अलावा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व राज्यों में इन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।
BJP State Presidents Meeting Today: बूथ मजबूती और संगठन विस्तार पर विशेष जोर
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष सहित कई वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान राज्यों में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
BJP State Presidents Meeting Today: यूपी, पंजाब सहित 5 चुनावी राज्यों पर चर्चा
सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व बूथ स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने पर विशेष फोकस कर रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा 2027 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी रणनीतिक तैयारियों को धार देने में जुटी हुई है।
BJP State Presidents Meeting Today: वैचारिक प्रशिक्षण अभियान भी रहेगा चर्चा में
बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान’ अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस अभियान के तहत मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर संगठन को मजबूत करने तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में इस अभियान की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Common Mobility Card Incentive Scheme: मेट्रो और बस से यात्रा करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा 10% बोनस भत्ता, दिल्ली में कॉमन मोबिलिटी कार्ड प्रोत्साहन योजना शुरू
- 2. Raipur City News : भारत ‘ए’ टीम में छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे बल्लेबाजी का दम
- 3. Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: कार तो जीत ली, लेकिन चला नहीं सकते वैभव सूर्यवंशी! ऑरेंज कैप के साथ कमाए करोड़ो रुपये
- 4. CG News: मैनपाट में पीलिया से पांच मौतें, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

