Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Railway News : छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, कन्फर्म सीट मिलने की बढ़ी उम्मीद

इस ट्रेन के संचालन से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

Railway News : छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, कन्फर्म सीट मिलने की बढ़ी उम्मीद
X

Railway News : बिलासपुर। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बिलासपुर से बेंगलुरु (येलहंका) के बीच विशेष समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के संचालन से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-येलहंका समर स्पेशल 3 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 08262 येलहंका-बिलासपुर समर स्पेशल 4 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल पांच-पांच फेरे लगाएगी।

इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें दो एसएलआरडी, चार सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर और चार एसी थर्ड टियर कोच शामिल हैं। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा।

बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, बल्लारशाह, सिकंदराबाद, गुंटकल, धर्मवरम सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 7 बजे येलहंका पहुंचेगी। वहीं वापसी में येलहंका से ट्रेन रात 9:30 बजे रवाना होकर सिकंदराबाद, बल्लारशाह, गोंदिया, दुर्ग और रायपुर मार्ग से गुजरते हुए तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छुट्टियों के दौरान बेंगलुरु और दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि होती है। ऐसे में यह समर स्पेशल ट्रेन यात्रियों के दबाव को कम करने और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire