Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Vaibhav Suryavanshi IPL Star: इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, वैभव प्रीमियर लीग कहिए, 15 साल के बच्चे ने रच दिया इतिहास, 237.31 की स्ट्राइक रेट बनाए रन, हुई पैसों और अवॉर्ड्स की बारिश
Vaibhav Suryavanshi IPL Star: नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ RCB ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए खुद को उन चुनिंदा टीमों में शामिल कर लिया जिन्होंने अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। इससे पहले यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस हासिल कर चुकी हैं।
वैभव सूर्यवंशी बने सीजन के सबसे बड़े स्टार
फाइनल के बाद हुए अवॉर्ड सेरेमनी में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी छा गए। उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कुल 4 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए और पूरे सीजन के सबसे चर्चित खिलाड़ी बनकर उभरे।

ऑरेंज कैप और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप हासिल की। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए 10 लाख रुपये का इनाम मिला। उनकी बल्लेबाजी में लगातार आक्रामकता देखने को मिली, जिसमें उन्होंने 237.31 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
MVP और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (MVP) भी चुना गया, जिसमें उन्हें 436.5 पॉइंट्स मिले और 15 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उन्हें सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी मिला, जिसमें उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

इमर्जिंग प्लेयर और सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
अपने शानदार प्रदर्शन के चलते वैभव को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी मिला, जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये मिले। इसके साथ ही उन्होंने 72 छक्के लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन अवॉर्ड भी अपने नाम किया।
वैभव का सीजन
हालांकि राजस्थान रॉयल्स फाइनल में जगह नहीं बना सकी, लेकिन वैभव ने प्लेऑफ में एलिमिनेटर में 97 और क्वालिफायर-2 में 96 रनों की धमाकेदार पारियां खेलकर टीम को मजबूती दी। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे युवा और प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘पीएम एकता मॉल’ का किया निरीक्षण, देखी भव्य डॉक्यूमेंट्री
- 2. CJP: कॉकरोच जनता पार्टी ने नियुक्त किए तीन प्रवक्ता, इन्हें मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी
- 3. Pizza Hut: 23 हजार करोड़ रुपये में बिकेगा Pizza Hut, जानिए Yum Brands ने क्यों लिया ये फैसला
- 4. CG Transfer News : शिक्षा विभाग में 28 बड़े अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DEO बदले, देखें सूची
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

