Create your Account
MP News : धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गिरा मकान का छज्जा, दो महिलाओं की मौत, बच्ची समेत 3 घायल
MP News : देवास। जिले के बीएनपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खटाम्बा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में चल रहे मान पूजा के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हुई, तभी एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में भगवन्ता बाई (50 वर्ष) और लक्ष्मी बाई (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं और एक 6 वर्षीय बच्ची घायल हो गईं। बच्ची के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे उपचार के लिए अमलतास अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के समय धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। अचानक छज्जा गिरने से लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मकान के क्षतिग्रस्त होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Anil Ambani: अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, काला धन अधिनियम मामले में दंडात्मक कार्रवाई पर रोक
- 2. fire in bus: चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से 26 यात्रियों की बची जान
- 3. CG Breaking : शराब ओवररेटिंग मामले में आबकारी विभाग के 3 और सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, 5 अफसरों को कारण बताओ नोटिस
- 4. MP News : पहले मंदिर में रचाई शादी, फिर साथ जीने-मरने की कसम निभाते पुल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका, दोनों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

