Breaking News
:

CG News : शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी पर झूलती मिली लाश

CG News

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

CG News : धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। शादी को अभी पांच महीने ही हुए थे, लेकिन अचानक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


मृतका की पहचान कामेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जिसकी शादी हाल ही में परसतराई गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला ने अज्ञात कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us