Create your Account
CM Thalapathy Vijay: थलपति विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी भी रहे मौजूद, पीएम मोदी ने दी बधाई
CM Thalapathy Vijay: नई दिल्ली/चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर टीवीके कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और समर्थकों ने तालियों व नारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया।
समारोह में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। विजय ने शपथ ग्रहण के दौरान उनके साथ मंच साझा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विजय को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के विकास और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।
Congratulations to Thiru C. Joseph Vijay on taking oath as Tamil Nadu Chief Minister. Best wishes for his tenure ahead. The Central Government will keep working with the Tamil Nadu Government to improve the lives of people.@TVKVijayHQ
विजय के साथ एन. आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुण राज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकेटरामनन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में विजय के माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन को भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।
टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 234 सदस्यीय विधानसभा में 120 विधायकों का समर्थन मिला है। कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआई-एम ने सरकार गठन में टीवीके का समर्थन किया। विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के छह दशक पुराने राजनीतिक वर्चस्व का अंत हो गया।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : नहर में मस्ती बनी मौत का कारण, दोस्त को बचाने कूदे तीन युवक, सभी की डूबने से मौत
- 2. BCCI IPL 2026 Advisory : खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का सख्त फरमान, सुरक्षा और एंटी-करप्शन को लेकर बड़ा कदम
- 3. MP News : नार्कोटिक्स की बड़ी कार्रवाई : मध्य प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर 21 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद
- 4. CG Police Transfer : 10 थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, कई थानों में नए चेहरे तैनात, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

