Create your Account
UP Accident : गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा अनियंत्रित कैंटर, मासूम समेत 3 की मौत
- Rohit banchhor
- 10 May, 2026
हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
UP Accident : हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि 8 महीने की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर सदरपुर टोल प्लाजा से करीब 4 किलोमीटर आगे हुआ। जानकारी के मुताबिक कैंटर बरेली से लुधियाना की ओर जा रहा था। देर रात करीब 12:15 बजे अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया।
हादसे में दो महिलाओं और 8 महीने की दूधमुंही बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं वाहन में सवार दो अन्य पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैंटर पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि हादसे की असली वजह जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Falta Assembly Repoll Date: फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- 2. DC vs CSK, IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रन का लक्ष्य
- 3. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
- 4. Horoscope: आज इन पर होगी माता धन लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

