Create your Account
Raipur City News : मदर्स डे पर महिला बंदिनियों को बड़ी सौगात, अब जेल में परिवार से होगी वीडियो कॉल पर बात
- Rohit banchhor
- 10 May, 2026
अब महिला बंदिनी अपने परिवार और वकीलों से वीडियो कॉलिंग के जरिए सीधे बातचीत कर सकेंगी।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर की महिला जेल में मदर्स डे के मौके पर बंदिनियों को भावुक कर देने वाली सौगात मिली। अब महिला बंदिनी अपने परिवार और वकीलों से वीडियो कॉलिंग के जरिए सीधे बातचीत कर सकेंगी।
जेल विभाग और BSNL के सहयोग से शुरू किए गए “प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम” का शुभारंभ किया गया, जिससे बंदिनियों को अपनों से जुड़ने में बड़ी राहत मिलेगी। सिर्फ वीडियो कॉल ही नहीं, बल्कि महिला बंदिनियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया।
“निश्चय” कार्यक्रम के तहत कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाली 38 महिला बंदिनियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जेल परिसर में रह रहे 14 बच्चों को भी उपहार वितरित किए गए, जिससे मदर्स डे का माहौल भावुक और खास बन गया।
कार्यक्रम में जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बंदिनियों को मानसिक रूप से मजबूत करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
- 2. CG News: अबूझमाड़ के जंगल में नक्सल डंप बरामद, नारायणपुर में बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता
- 3. CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, अंधड़-बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, जानें अपने जिलों का हाल
- 4. Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

