Breaking News
:

Suicide attack in Pakistan: पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमला, 15 पुलिसकर्मियों की मौत

Suicide attack in Pakistan

Suicide attack in Pakistan: इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में शनिवार देर रात बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने फतेह खेल पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाते हुए विस्फोटकों से भरी गाड़ी में धमाका कर दिया। इस भीषण आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं।


अधिकारियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि पुलिस चौकी पूरी तरह मलबे में बदल गई। विस्फोट के बाद इलाके में भारी गोलीबारी भी हुई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बन्नू के डीआईजी सज्जाद खान ने बताया कि कई जवान मलबे के नीचे दब गए थे, जिन्हें बचाव दल ने घंटों चले अभियान के बाद बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


धमाके से आसपास के घरों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट की आवाज दूर-दराज के इलाकों तक सुनाई दी। हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर ‘इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन’ नाम के आतंकी संगठन ने ली है। इस बीच बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने भी बलूचिस्तान के कई इलाकों में सुरक्षा बलों पर हमलों का दावा किया है। लगातार बढ़ते आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us