Breaking News
:

RCB vs MI IPL 2026: रायपुर में आरसीबी ने जीता टॉस, मुंबई की पहले बल्लेबाजी, हार्दिक प्लेइंग 11 से बाहर

RCB vs MI IPL 2026

RCB vs MI IPL 2026: रायपुर: आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में आरसीबी की नजर जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने पर है।


RCB vs MI IPL 2026: टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, क्योंकि हार्दिक पांड्या लगातार दूसरे मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।


RCB vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस इस मुकाबले को सीजन की पिछली हार का बदला लेने के मौके के रूप में देख रही है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। मैच से पहले शनिवार को दोनों टीमों के अभ्यास सत्र में बारिश ने बाधा डाली थी। हालांकि मौसम विभाग ने मैच के दिन साफ मौसम की संभावना जताई है, लेकिन शाम के समय अचानक बारिश होने की आशंका बनी हुई है। रायपुर की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि बाद में स्पिनर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर। इम्पैक्ट खिलाड़ी: रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार। इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us