Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Assembly Budget Session : सरकार पर धान घोटाले का आरोप, विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव नामंजूर, सदन से वॉकआउट

CG Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को विपक्ष ने उत्पादन से अधिक धान खरीदी पर स्थगन प्रस्ताव लाया। साथ ही सरकार पर लगभ

CG Assembly Budget Session : सरकार पर धान घोटाले का आरोप, विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव नामंजूर, सदन से वॉकआउट
X

रायपुर। CG Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को विपक्ष ने उत्पादन से अधिक धान खरीदी पर स्थगन प्रस्ताव लाया। साथ ही सरकार पर लगभग 13 हजार करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए, सदन का काम रोककर चर्चा की मांग की। स्थगन प्रस्ताव नामंजूर होने पर विपक्ष ने वॉकआउट किया।

CG Assembly Budget Session : स्थगन प्रस्ताव की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा- किसानों की मेहनत में अफसर धूल झोंक रहे हैं। लगभग 13 हजार करोड़ का धान खरीदी में घोटाला हुआ है। उत्पादन से 36% से अधिक खरीदी हो रही है। उमेश पटेल ने कहा- धान खरीदी छोटा- मोटा मामला नहीं है, सदन का काम रोककर इस पर चर्चा कराई जानी चाहिए।

CG Assembly Budget Session : विपक्ष ने किया वॉकआउट इस बीच स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- धान खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है, धान खरीदी पर सत्तापक्ष जवाब नहीं दे पा रहा है। जिसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया।






Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire