Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Riyan Parag IPL 2026: ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीना पड़ा भारी, रियान पराग पर BCCI ने लगाया भारी जुर्माना, डेमिरेट अंक भी जुड़ा

Riyan Parag IPL 2026

Vpb
Riyan Parag IPL 2026: ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीना पड़ा भारी, रियान पराग पर BCCI ने लगाया भारी जुर्माना, डेमिरेट अंक भी जुड़ा
X

Riyan Parag IPL 2026: मुंबई: इन दिनों देश में चुनाव के अलावा अगर कुछ चर्चा में है तो वो है आईपीएल। रियान पराग जो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान है उनपर बीसीसीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। कप्तान पराग का मैच फीस का 25 परसेंट जुर्माना लगाया है। साथ ही आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन पर एक डिमेरिट अंक मिला है। RR के कप्तान राजस्थान और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 40वें मैच मे आचार संहिता का उल्लंघन किया था

क्या है पूरा मामला

दरअसल RR के कप्तान राजस्थान और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 40वें मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में लाइव वेपिंग (ई-सिगरेट) करते कैमरे में नजर आए। जिसके बाद उनकी इस हरकत का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में आग की तरह वायरल हो गया। उस दौरान राजस्थान रॉयल्स 223 रन का टारगेट चेस कर रही थी। वीडियो में पराग के आसपास यशस्वी जायसवाल, युधवीर सिंह चरक और कुलदीप सेन भी दिखाई दिए। इस साल यह दूसरी बार है जब RR विवादों में है, इससे पहले रोमी भिंडर के डग आउट में मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल दिखे थे।

रियान की हरकत बीसीसीआई को नहीं आई पसंद

आईपीएल ऑफिशल्स ने कहा - पराग आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन करते पाए गए। यह दूसरी बार है जब रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। मैच रेफरी अमित शर्मा ने कप्तान पराग पर जुर्माना लगाया।

भारत में वेपिंग पर कानून क्या कहता है?

भारत में 'द प्रोहिबिशन ऑफ इलैक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट' (PECA), 2019 के तहत ई-सिगरेट और वेपिंग बैन है. इस कानून के अंतर्गत इसे बनाना, बेचना, ख़रीदना, इंपोर्ट एक्सपोर्ट और एडवर्टिसमेंट पर रोक है। उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और जेल तक की सजा का प्रावधान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire