Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, विधि विभाग में नई टीम घोषित, कई अहम पदों पर नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में कई अहम पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CG Breaking : कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, विधि विभाग में नई टीम घोषित, कई अहम पदों पर नियुक्तियां
X

CG Breaking : रायपुर। रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विधि विभाग में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में कई अहम पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक अवधेश कुमार झा को प्रदेश महामंत्री के साथ-साथ बस्तर प्रभारी बनाया गया है, जबकि सौरभ ताम्रकार को भी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रजेश डड़सेना को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा संगठन में जिला स्तर पर भी बदलाव करते हुए विजय प्रकाश दास को बस्तर जिला अध्यक्ष (विधि विभाग) बनाया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। यह पूरी सूची दीपक बैज के निर्देश पर जारी की गई है, जिसका उद्देश्य संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire