Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Police Transfer: आगरा में पुलिस फेरबदल: 16 दरोगा और 44 सिपाहियों के ट्रांसफर

Police Transfer: आगरा में पुलिस फेरबदल: 16 दरोगा और 44 सिपाहियों के ट्रांसफर
X

Police Transfer: आगरा: आगरा कमिश्नरेट में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न स्तरों पर सुधारात्मक कदमों पर चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशानुसार जिले में 16 उपनिरीक्षकों (दरोगा) तथा शहर जोन में 44 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए।

Police Transfer: स्थानांतरण के तहत महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सिरोही को एत्मादपुर थाने से साइबर क्राइम शाखा में भेजा गया, जबकि सरिता यादव को खंदौली से नगर जोन में तैनाती दी गई। आलोक कुमार तिवारी, अरुण विलारिया, शक्ति राठी और निरंजन तिवारी को पुलिस लाइन से नगर जोन भेजा गया। वहीं अरविंद कुमार, महेश चंद्र और प्रशांत कुमार को पुलिस लाइन से पश्चिमी जोन में स्थानांतरित किया गया।

Police Transfer: इसके अलावा, अनिरुद्ध कुमार दुबे को सदर थाने से पश्चिमी जोन और मोहम्मद खालिद को खेरागढ़ से पूर्वी जोन भेजा गया। आबिद और राजेश कुमार को ताज सुरक्षा में तैनात किया गया, जबकि संजीव पंवार का पूर्वी जोन स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें ताज सुरक्षा में ही रखा गया। सतपाल सिंह को गुमशुदा प्रकोष्ठ और तालिब चौहान को नफीस सेल में नियुक्त किया गया। साथ ही, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने 44 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire