Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: रायपुर में 10 और 13 मई को IPL मुकाबला, जानें कैसे होगी ऑनलाइन टिकिट बुकिंग

Raipur City News: रायपुर में 10 और 13 मई को IPL मुकाबला, जानें कैसे होगी ऑनलाइन टिकिट बुकिंग
X

Raipur City News: रायपुर। IPL 2026: राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

Raipur City News: इस आईपीएल मैचों को लेकर टिकट बुकिंग मई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

Raipur City News: 2 हजार का हो सकता सबसे सस्ता टिकट

टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट ₹2000 की होगी। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की कैटेगरी में होगी। इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। अब दर्शक खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire