Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Delhi-Mumbai Expressway Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा : चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले

Delhi-Mumbai Expressway Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा : चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले
X

Delhi-Mumbai Expressway Accident : अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर दिल्ली से कोटा जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई और 5 लोग जिंदा जलकर अपनी जान गंवा बैठे।

Delhi-Mumbai Expressway Accident : कार में सवार थे मध्य प्रदेश के यात्री

मृतकों की प्रारंभिक पहचान मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल हैं। चालक विनोद कुमार मेहर किसी तरह कार से कूदकर बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में पहले पिनान के सीएचसी और फिर अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।


Delhi-Mumbai Expressway Accident : तीन दमकलों से आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस और लक्ष्मणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकलें बुलाई गईं। दमकलकर्मियों के पहुंचने तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ बन चुकी थी। डीएसपी कैलाश जिंदल और एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Delhi-Mumbai Expressway Accident : पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस मृतकों की शिनाख्त और हादसे के सटीक कारण की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक अनुमान है कि कार में किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन क


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire