Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : 4 मंजिला होटल भरभराकर गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

MP News : 4 मंजिला होटल भरभराकर गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
X

MP News : अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोतमा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित 4 मंजिला अग्रवाल लॉज (होटल) अचानक भरभरा कर गिर गई। घटना में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई घायल बताए जा रहे हैं।


MP News : होटल के पास चल रहा था निर्माण कार्य

स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण इमारत कमजोर हो गई और अचानक ढह गई। होटल में ठहरे मेहमानों और आसपास की दुकानों में काम कर रहे मजदूरों समेत दर्जनों लोग मलबे में फंस गए। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

MP News : एसपी ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि इमारत करीब 10 साल पुरानी थी। होटल के पास निर्माण कार्य के चलते यह हादसा हुआ। कई मजदूर और मेहमान मलबे में दबे हुए हैं। पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

इस हादसे ने पुरानी इमारतों की सुरक्षा और निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मलबे में दबे लोगों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है। प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire