Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sheikh Yusuf Afridi Shot Dead: जहन्नुम की सैर पर निकला भारत का एक और दुश्मन, लश्कर आतंकी शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मार कर हत्या

Sheikh Yusuf Afridi Shot Dead

Sheikh Yusuf Afridi Shot Dead: जहन्नुम की सैर पर निकला भारत का एक और दुश्मन, लश्कर आतंकी शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मार कर हत्या
X

Sheikh Yusuf Afridi Shot Dead: लाहौर। मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद का करीबी सहयोगी एवं लश्कर-ए-तैयबा (LTT) का सदस्य शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से लगभग 250 किलोमीटर दूर खैबर क्षेत्र के लांडी कोटल में हुई। किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Sheikh Yusuf Afridi Shot Dead: अफरीदी प्रतिबंधित आतं​की संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख व्यक्ति था। उसकी खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी समूह की गतिविधियों के लिए भर्ती करने में बड़ी भूमिका थी। बता दें कि एक सप्ताह पहले लाहौर में, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापकों में से एक आमिर हमजा पर हमला हुआ था जिसमें उसे गोली लगी थी। सईद के बाद हमजा लश्कर-ए-तैयबा का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण नेता है, जो आतंकी वित्तपोषण मामलों में सजा सुनाए जाने के बाद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire