Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raghav Chadha: राघव चड्ढा समेत 7 आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को सभापति की मंजूरी, अब राज्यसभा में BJP के 113 सांसद

Raghav Chadha: नई दिल्ली। Chairman Approves 7 AAP MPs Including Raghav Chadha Joining BJP आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों

Raghav Chadha: राघव चड्ढा समेत 7 आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को सभापति की मंजूरी, अब राज्यसभा में BJP के 113 सांसद
X

Raghav Chadha: नई दिल्ली। Chairman Approves 7 AAP MPs Including Raghav Chadha Joining BJP : आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों को राज्यसभा सभापति की मंजूरी मिल गई है। इस बदलाव के बाद राज्यसभा में बीजेपी की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है, जबकि आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या 10 से घटकर 3 रह गई है।

Raghav Chadha: बता दें राघव चड्ढा ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि उनके साथ AAP के 6 अन्य सांसद भी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन सांसदों का स्वागत मिठाई खिलाकर किया था।

Raghav Chadha: ये खबर उस वक्त आई जब आम आदमी पार्टी ने पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध राज्यसभा सभापति से किया है और दावा किया है कि वे (सांसद) आप की टिकट पर उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire