CG Board 10th-12th Result 2026: इंतजार खत्म, इस दिन आएगा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, कहां और कैसे देखें, फटाफट नोट कर लें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- Pradeep Sharma
- 28 Apr, 2026
CG Board 10th-12th Result 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 या 30 मई को जारी किए जा सकते हैं। इस वर्ष 5 लाख 66 हजार से अधिक परीक्षा में शामिल हुए।
CG Board 10th-12th Result 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 या 30 मई को जारी किए जा सकते हैं। इस वर्ष 5 लाख 66 हजार से अधिक परीक्षा में शामिल हुए। मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में काउंटिंग मिलान और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर सकता है।
CG Board 10th-12th Result 2026: हिंदी पेपर लीक से बढ़ी देरी
परीक्षाएं 20-21 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। इस दौरान हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आया, जिसके कारण संबंधित परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई। अधिकारियों के अनुसार, इसी वजह से परिणाम जारी करने में देरी हुई है।
CG Board 10th-12th Result 2026: पहले 15 अप्रैल तक रिजल्ट जारी करने की योजना थी। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 3,20,535 और कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हुए। पिछले वर्ष 7 मई 2025 को घोषित परिणामों में कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.76% रहा था, जबकि 12वीं में 82.25% विद्यार्थी सफल हुए थे।
CG Board 10th-12th Result 2026: ऐसे देखें अपना रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
CG Board 10th-12th Result 2026: स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
1.आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2.Exam Results सेक्शन में 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3.अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
4.सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा,इसे डाउनलोड करें।

