Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Delhi: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Delhi: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
X

Delhi: नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार को चार स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। प्रभावित स्कूलों में आर्मी पब्लिक स्कूल (धौला कुआं, दिल्ली कैंट और शंकर विहार) और सीआरपीएफ स्कूल, द्वारका शामिल हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

Delhi: दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, अलर्ट मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और पुलिस के साथ मिलकर सभी स्कूल परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा के तहत छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया और पूरे परिसर की गहन जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद इन धमकियों को फर्जी घोषित कर दिया गया।

Delhi: अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा गया। वहीं, पुलिस और साइबर सेल की टीमें धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire