Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम में मौसम विभाग का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने देर रात कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Kedarnath Yatra

Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम में मौसम विभाग का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने देर रात कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
X

Kedarnath Yatra: देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने देर रात जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्गों, संवेदनशील स्थानों और मौजूदा मौसम की स्थिति की निगरानी व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निगरानी प्रणाली और सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए 24 घंटे सतर्क रहना अनिवार्य है।

इसके अलावा, डीएम ने एसओएस कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सूचनाओं का आदान-प्रदान तेज, सटीक और समन्वित तरीके से किया जाए, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। प्रशासन के सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire