Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Vi के नए ‘नॉनस्टॉप हीरो’ प्लान लॉन्च, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी

Vpb
Vi के नए ‘नॉनस्टॉप हीरो’ प्लान लॉन्च, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी
X

टेक डेस्क: टेलीकॉम सेक्टर में Reliance Jio और Bharti Airtel के मजबूत दबदबे के बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए नए प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। कंपनी ने ‘नॉनस्टॉप हीरो’ पोर्टफोलियो के तहत बजट से लेकर लंबी वैलिडिटी वाले आकर्षक प्लान लॉन्च किए हैं।

इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत “फुल-डे अनलिमिटेड डेटा” है, यानी यूजर्स को पूरे दिन डेटा इस्तेमाल करने पर किसी डेली लिमिट की बाध्यता नहीं होगी। ₹2099 वाले प्लान में 180 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस और अनलिमिटेड डेटा मिलता है। यह फिलहाल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उपलब्ध है। वहीं, तमिलनाडु और चेन्नई के यूजर्स के लिए इसी तरह का ₹2180 प्लान पेश किया गया है। इसके अलावा, कंपनी के पास ₹1749 और ₹2399 के पुराने 180 दिन वाले प्लान भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं।

Vi ने ₹44 का एक क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन पैक भी लॉन्च किया है, जिसमें 1 दिन के लिए 1GB डेटा और 28 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। हालांकि, इन प्लान्स की सफलता काफी हद तक नेटवर्क गुणवत्ता पर निर्भर करेगी। जहां 5G उपलब्ध है, वहां बेहतर अनुभव मिलेगा, लेकिन 5G विस्तार में Vi अभी प्रतिस्पर्धियों से पीछे है। ऐसे में, केवल सस्ते प्लान्स के दम पर बाजार में मजबूती हासिल करना कंपनी के लिए चुनौती बना रहेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire