Punjab News : भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से हुआ 4600 घुटनों का प्रत्यारोपण, हुई कैशलेस सर्जरी
Punjab News : चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने आम लोगों के लिए आधुनिक चिकित्सा को सुलभ बना दिया है। योजना के तहत मात्र तीन महीनों में 4600 घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement) सर्जरी की जा चुकी है। इससे पहले महंगे इलाज के कारण कई मरीज सालों तक सर्जरी टालते रहते थे, लेकिन अब कैशलेस सुविधा ने उनकी जिंदगी बदल दी है।
Punjab News : मरीजों की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव
67 वर्षीय सुखविंदर कौर दो-तीन साल से घुटनों के दर्द से जूझ रही थीं। कुछ कदम चलना भी उनके लिए मुश्किल हो गया था। योजना का लाभ लेने के बाद उन्होंने सर्जरी कराई और अब बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “सेहत कार्ड ने मुझे मेरी जिंदगी वापस दे दी है। अब बिना दर्द के चल पाऊंगी।” इसी तरह 67 वर्षीय परमजीत कौर भी ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित थीं। एक कमरे से दूसरे कमरे तक जाना उनके लिए दर्द भरा हो गया था। उनके बेटे जसविंदर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए योजना की जानकारी ली और रजिस्ट्रेशन करवाया। अब परमजीत कौर काफी बेहतर महसूस कर रही हैं।
Punjab News : डॉक्टरों ने बताया- सर्जरी में तेजी आई
बरनाला सिविल अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. करण चोपड़ा ने बताया कि पहले महीने में लगभग 80 घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी होती थीं, जो अब बढ़कर 120-130 हो गई हैं। उन्होंने कहा कि योजना से पहले सर्जरी की लागत 50 हजार से 1 लाख रुपये तक थी, जिसके कारण मरीज हिचकिचाते थे। अब आधार कार्ड, वोटर आईडी और सेहत कार्ड के साथ पूरा इलाज कैशलेस है।
Punjab News : आर्थिक बोझ कम, जीवन गुणवत्ता बढ़ी
बठिंडा के रणधीर सिंह और तरनतारन की राजविंदर कौर जैसी कई कहानियां पूरे पंजाब से सामने आ रही हैं। राजविंदर कौर की बेटी सहजप्रीत ने कहा, “मां बहुत दर्द में थीं, घर का काम भी नहीं कर पाती थीं। सेहत कार्ड की वजह से हमें खर्च की कोई चिंता नहीं हुई। हम सरकार के आभारी हैं।” डॉक्टरों का कहना है कि योजना न सिर्फ सर्जरी की संख्या बढ़ा रही है, बल्कि दर्द और लाचारी से जूझ रहे मरीजों की सोच को भी बदल रही है। अब लोग खर्च के डर के बिना समय पर इलाज करवा रहे हैं।
Punjab News : सरकार का लक्ष्य
मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की इस योजना ने पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में नया आयाम जोड़ा है। घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण जैसी महंगी सर्जरी अब आम लोगों की पहुंच में है। योजना के विस्तार से आने वाले समय में और अधिक मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

