Breaking News
Create your Account
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, नमी ने बढ़ाई उमस, बारिश के आसार
- Rohit banchhor
- 29 Apr, 2026
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट संभव है।
CG Weather News : रायपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों को मौसम ने थोड़ा राहत का संकेत तो दिया है, लेकिन इसके साथ ही उमस ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू हो गया है। इससे तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.5°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.5°C रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट संभव है।
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, प्रदेश में कई मौसमीय सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास चक्रवाती परिसंचरण और हरियाणा से मणिपुर तक फैली द्रोणिका का असर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दक्षिणी हिस्सों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी मौसम को लगातार प्रभावित कर रही है। इन परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
रायपुर का हाल-
राजधानी रायपुर में सुबह मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रह सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान
- 2. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
- 3. Barrier-Free Toll Plaza : टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार यहाँ शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम
- 4. Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे पर कार्रवाई, लापरवाहों पर गिरी गाज; उच्च स्तरीय जांच के आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

